प्यार के रंग से रंगा, जायका नोयडा का

                                     प्यार के रंग से रंगा, जायका नोयडा का
प्रदीप तिवारी: 14 फरवरी अर्थात वैलेंटाइन डे। कुछ खास महत्व होता है इस दिन का हर युवा के लिए। इस दिन को कुछ यादगार बनाने के लिए पूरा नोयडा तैयार है। अगर रेस्टोरेंट की बात करे तो कहीं पकवान तो कहीं का चाॅकलेट बार लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच ही लाता है। इन्ही सब के साथ यहां के रेस्टोरेंट के थीम की बात न की जाए तो यह फीकी खीर सी जान पड़ती है।
माॅल कल्चर के रूप में अपनी पहचान बना चुके नोयडा में अभी भी कुछ खास रेस्टोरेंट की अहमियत उतनी ही है जितनी माॅल कल्चर के पहले थी। एक ओर जहां ‘एंकर’ रेस्टोरेंट टर्किस थीम के साथ लोगों को समुद्र के बीच डिनर की अनुभूति कराता है, वहीं ‘समरकंद’ रेस्टोरेंट में बैठने पर एक राजसी ठाट-बाट की सोच तो जरूर ही उत्पन्न होगी क्योंकि यह रेस्टोरेंट पूरी तरह से राजमहल के थीम पर बना हुआ है। इन्हीं सब के बीच जहां ‘पिंड बलूची’ पंजाबी तड़के के साथ आपके स्वागत को तैयार है तो वहीं चाइनिज व थाई व्यंजनों के साथ ‘बंबू शूट्स’। ‘चोर बाजार’ अपने कश्मीरी व्यंजनों के साथ आपकी राह देख रहा है तो वहीं भारत में अमेरिकन स्वाद को परोशने की तैयारी ‘रूबी ट्यूजडे’ ने कर रखी है। इन्हीं सब के साथ ‘सागर रत्ना’ भी साउथ इंडियन टेस्ट के साथ इन सबके कदम से कदम मिलाने को बेताब है। खैर इन सब जगह डिनर या लंच करने पर आपकी जेब पर लगभग 200 रुपये प्रतिव्यक्ति का भार पड़ेगा। अगर लंच या डिनर का मन नहीं है तो फास्ट फूड सेंटर्स की ओर रूख कर सकते है। पिज्जा हट, डोमिनोज, केएफसी, हल्दीराम, बेबी ड्रेगन, नाथू स्वीट्स सरीखे अनेक स्वीट्स व फास्ट फूड सेंटर्स आपकी राह देख रहे हैं।  इन्ही सब के साथ नोयडा के माॅल्स खासकर जीआईपी, शाप्रिक्स, सीएसएम और नोयडा से सटा हुबा शिप्रा माॅल में इस दिन के लिए खास इंतजाम किया गया है। वैलेंटाइन सेलिबे्रशन के लिए इनको दुल्हन की तरह सजाया गया है। इन सब के बीच एक बात का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस दिन डिंªक करके वाहन चलाने की गलती कदापि न किजिएगा क्योकि नोयडा पुलिस इस दिन ड्रिंकर्स के खिलाफ खास अभियान चलाने की तैयारी कर रखी है।

टिप्पणियाँ