मीडिया सोशल, वार पॉलिटिकल

लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का सोशल साइट्स पर वोटरों को लुभाने वाला फार्मूला तो याद ही होगा, ठीक वैसा ही माहौल अब बिहार में भी है। सोशल मीडिया पर कभी-कभार दिखने वाले नेता भी अब खूब धमा-चौकड़ी मचाने लगे हैं। रैली या सभा के अपडेट तो छोडि़ए, हर मुद्दे पर बयानबाजी भी ट्विटर से फेसबुक पर पलक झपकते ही लाइव हो रही है। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए फेसबुक और ट्विटर से भारी-भरकम प्रचार पैकेज के साथ आइटी प्रोफेशनल्स की भी फौज हायर की है।
जनता दल (यूनाइटेड) ने सोशल साइट पर पार्टी की इमेज चमकाने की जिम्मेदारी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की ब्रांडिंग करने वाले प्रशांत किशोर को दिया है। प्रशांत की टीम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही पार्टी और जदयू सरकार की उपलब्धियों को ठीक उसी तरह से सोशल साइट पर रखेंगे जैसे नरेंद्र मोदी के लिए किया था।
पढ़ें- जागरण डॉट कॉम पर 
इसी तरह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी पार्टी और प्रमुख नेताओं की पहुंच सोशल मीडिया तक करने के लिए करीब आधा दर्जन आइटी विशेषज्ञों की टीम को हायर किया है। राजनीतिक गलियारों में हॉट-केक बने जीतनराम मांझी ने हालांकि अभी सोशल साइट पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है, लेकिन भाजपा के सदस्यता अभियान के टोल-फ्री नंबर कॉन्सेप्ट पर अपनी पार्टी का भी नंबर जारी किया है। बीजेपी भी सोशल साइट के वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती।
इसी के चलते सभी प्रमुख नेताओं को सोशल साइट्स पर सक्रियता बढ़ाने का सख्त निर्देश भी दिया गया है। प्रमुख नेताओं में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मंगल पांडेय आदि का फेसबुक पेज करीब हर आधे घंटे पर अपडेट किया जा रहा है।
एफबी-ट्विटर से ली स्पॉन्सरशिप
फेसबुक पेज और खास पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कई नेताओं ने स्पॉन्सरशिप भी ले रखी है। इसके साथ ही सोशल साइट एडवाइजर को फेसबुक पेज लाइक्स और ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या जल्द से जल्द बढ़ाने का टार्गेट भी दे दिया गया है। पूर्व में किए गए विकास कार्यों के साथ ही बड़ी रैलियों को भी अपडेट कर सोशल साइट्स यूजर्स को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।
एफबी पर इस माह के सबसे पसंदीदा नेता सूमो 
लालू प्रसाद यादव के फेसबुक पेज पर इस माह सबसे अधिक 44289 फैंस जुड़े, जबक िपूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के फेसबुक पेज पर कुल फैंस की संख्या 578594 अभी भी सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 570506 फैंस के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। लालू प्रसाद यादव के फेसबुक पेज पर कुल 315501 फैंस हैं।
ट्विटर पर सूमो ने सबको पछाड़ा 
ट्वटर पर सुशील मोदी का ही जलवा कायम है। 219064 फैंस के साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री नंबर वन पर हैं। जबकि नीतीश कुमार के 53324 फॉलोवर्स है, वहीं लालू प्रसाद यादव के 80542 फॉलोवर्स हैं।
फेसबुक 
नाम   कुल फैंस इस माह जुड़े 
सुशील मोदी 578594 16228
नीतीश कुमार            570506 6804
लालू प्रसाद यादव 315501 44289
ट्विटर 
नाम             कुल फॉलोअर्स
सुशील मोदी     219064
लालू प्रसाद यादव      80542
नीतीश कुमार 53324
(आंकड़ा- सोशल बैकर्स डॉट कॉम से, 12 जूम


टिप्पणियाँ