गूगल, फेसबुक व जुकरबर्ग को पीएम मोदी में नहीं है दिलचस्पी, यकीन न हो तो पढ़ लें...

सिलिकॉन वैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ मुलाकात वैश्विक चर्चा में रही। फेसबुक मुख्यालय में आयोजित प्रश्नोत्तर कार्यक्रम तो इस कदर हिट हुआ कि यह ट्विटर पर इंटरनेशनल टॉप ट्रेंड में शामिल रहा। गूगल के सीईओ के साथ मोदी की मीटिंग भी सोशल मीडिया में छाई रही। बहरहाल, ट्विटर पर जारी बहस के बीच एक ऐसी बात सामने आई, जिस पर एकबारगी यकीन करना मुश्किल है। ये गले लगना...तमाम तामझाम बस दिखावे के ही हैं। न तो गूगल-फेसबुक को पीएम मोदी में कोई दिलचस्पी है और न ही मार्क जुकरबर्ग को...। 
ट्विटर पर फेसबुक और गूगल पीएम मोदी को फॉलो नहीं करते। मार्क जुकरबर्ग की लिस्ट में भी भारत के डिजिटल-फ्रेंडली प्रधानमंत्री का नाम नहीं है। यह जानना भी दिलचस्प है कि पीएम मोदी भी इन्हें फॉलो नहीं करते।
ट्विटर पर गूगल 436 लोगों को फॉलो करता है, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी शामिल हैं। गूगल की फॉलोइंग लिस्ट में अधिकतर जर्नलिस्ट या कंपनी के कर्मचारी है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें फॉलो करना शुरू किया। ट्विटर पर सुंदर पिचाई 240 लोगों को फॉलो कर रहे हैं, जिनमें बराक ओबामा के साथ भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। गूगल इंडिया पत्रकार राजदीप सरदेसाई के साथ 29 लोगों को फॉलो कर रहा है।
ट्विटर पर 104 लोगों को फॉलो कर रहे फेसबुक की लिस्ट में प्रधानमंत्री शामिल नहीं है। फेसबुक अपने  कर्मचारियों के साथ टेक जर्नलिस्ट और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को फॉलो कर रहा है। इसी तरह जुकरबर्ग की 822 फॉलोइंग की लिस्ट में भी नरेंद्र मोदी का नाम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1228 लोगों को फॉलो कर रहे हैं, लेकिन इस लिस्ट में गूगल, फेसबुक, सुंदर पिचाई और मार्क जुकरबर्ग का नाम गायब है।
नमो के हैं गूगल से भी ज्यादा फॉलोअर्स 
सोशल साइट पर एक्टिव रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर सर्वाधिक चर्चित नेताओं में से एक हैं। ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के डेढ़ करोड़ से अधिक (15224937) फॉलोअर्स हैं, वहीं इंटरनेट पर सबसे अधिक चर्चित गूगल भी प्रधानमंत्री से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पीछे है। गूगल के ट्विटर पर एक करोड़ 26 लाख 67761 फॉलोअर्स हैं। इन सबके बीच प्रधानमंत्री ने अब तक करीब 9484 ट्वीट्स किए हैं, जबकि गूगल महज 7367 तक ही पहुंच सका है। हालांकि नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्हें छह करोड़ 44 लाख 13 हजार के करीब लोग फॉलो कर रहे हैं, इसी तरह वह भी करीब छह लाख 40 हजार लोगों को फॉलो करते हैं। ओबामा ने अब तक करीब 14089 ट्वीट्स किए हैं।
नाम फॉलोइंग फॉलोअर्स ट्वीट्स 
गूगल : 436 12667761 7367
गूगल इंडिया : 29 182841 1397
फेसबुक : 104 139503552 2330
नरेंद्र मोदी : 1228 15224937 9484
सुंदर पिचाई : 240 234976 655
मार्क जुकरबर्ग : 822 234976 655
बराक ओबामा : 640006 64413541 14089
(डाटा सोर्स: 30 सितंबर दोपहर तक ट्विटर पर संबंधित अकाउंट से) 

टिप्पणियाँ