लखनऊ की यह खबर विचलित करने वाली है। वॉट्सऐप हैक कर निजी बातचीत को वायरल करने का केस है। हैकर कनाडा में बैठकर +1(506)406-2210 नंबर से उनके दोस्तों को निजी बातचीत का स्क्रीन शॉट भेज रहा है। मुद्दे पर जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर यह हैकिंग है क्या? हैकिंग समझने के लिए यह कहानी मददगार हो सकती है...
ऐसे समझें एक घर के गेट पर ताला लगा है। अंदर तीन तरीकों से घुस सकते हैं...
पहलाः ताले की चाबी हमारे पास हो।
दूसराः जो ताला हो उसकी चाबी कॉमन हो और कई लोगों के पास हो।
तीसराः ताला तोड़कर गेट खोल लिया जाए।
पहला और दूसरा तरीका साइबर वर्ल्ड में हैकिंग नहीं, चोरी या धोखाधड़ी है। घर के अंदर घुसने का तीसरा तरीका ही हैकिंग है। मतलब, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग को डीकोड करते हुए लूप होल बनाना ही हैकिंग है।
क्या कहता है साइबर लॉ
पहले और दूसरे तरीके से अगर किसी सॉफ्टवेयर में सेंध लगी है तो हैक बताकर साइबर लॉ का उल्लंघन कर रहे हैं। मतलब सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी के ब्रांड की मानहानि कर रहे हैं, जबकि वारदात महज यूजर की लापरवाही की वजह से हुई है। ऐसा आरोप लगाने वाले के खिलाफ कंपनी कार्रवाई के लिए आवेदन कर सकती है। तीसरे तरीके से अगर सॉफ्टवेयर में सेंध लगी है तो आप क्षतिपूर्ति के हकदार भी हैं और कंपनी पर भी केस कर सकते हैं। कंपनी इस लूप होल को दुरुस्त करने के बाद आपको उचित मुआवजा भी दे सकती है।इस तरह चलता है विदेशी नंबर पर वॉट्सऐप
कनाडा के जिस नंबर से वॉट्सऐप चलाने की बात कही जा रही है, वह महज एक वर्चुअल नंबर है। कई वेबसाइट और मोबाइल ऐप की मदद से वर्चुअल नंबर ले सकते हैं। कुछ ऐप फ्री में नंबर देते हैं तो कई जगह 100 से 500 रुपये तक का चार्ज भी है। 29 देशों के नंबर यहां से लेकर वॉट्सऐप चला सकते हैं। इन्हीं नंबरों की मदद से एप्लिकेशन प्रोग्रामिग इंटरफेस (API) और वेब मेसेजिंग सर्विस भी चलाई जा सकती है। लखनऊ वाले केस में कनाडा का जो नंबर है, उस पर इसी तरह से वॉट्सऐप चलाया जा रहा है।
वॉट्सऐप से ऐसे लीक होता है डेटा
अभी तक वॉट्सऐप हैक होने की कोई सूचना नहीं है। वॉट्सऐप से इस तरह से डेटा लीक हो सकता है।
- आपका मोबाइल किसी गलत हाथ में चला जाए।
- वॉट्सऐप की बैकअप फाइल के सिक्यॉरिटी गेट-वे को ब्रेक करके डेटा को नए नंबर पर ओवरलैप करके।
- कंप्यूटर पर अगर वॉट्सऐप लॉग-आउट नहीं किया तो वहां से डेटा चोरी हो सकता है।
ऐसे रहें सतर्क- 2 स्टेप वैरिफिकेशन सेटअप करें
- अगर जरूरी न हो तो वॉट्सऐप का बैकअप सेव मत करें
- बैकअप सेव करना जरूरी हो तो एक्सटर्नल स्टोरेज ड्राइव को प्राथमिकता दें
- अगर बैकअप वर्चुअल स्टोरेज ड्राइव पर हो तो यूजर-आईडी पासवर्ड बदलते रहें
- सभी जगह के पासवर्ड एक ही न रखें
- गैरजरूरी या अविश्वसनीय ऐप मोबाइल में डाउनलोड न करें और मोबाइल सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें
लखनऊ में यहा हुआ होगा
1. यूजर के वॉट्सऐप बैकअप की फाइल किसी के हाथ लगी होगी। उसने वहां से सारे मेसेज वर्चुअल नंबर से चल रहे वट्सऐप पर ओवरलैप किया होगा।
2. लड़की ने किसी कंप्यूटर पर वॉट्सऐप लॉग-इन किया होगा, लेकिन वहां से लॉग-आउट नहीं किया। इससे सारे मेसेज बदमाश को मिल गए।
3. जिस नंबर पर वॉट्सऐप चल रहा था, उस अकाउंट को वर्चुअल नंबर पर प्लेस कर दिया गया। नंबर बदलने के लिए लड़की के मोबाइल पर मेसेज भी गया होगा।
टिप्पणियाँ