जब हम किसी से सच्ची मुहब्बत करते हैं तो उसकी हर गलती को आखिरी समझकर माफ करना मजबूरी हो जाती है।
समझ लीजिए यह कहानी कुछ इसी ट्रैक पर है।
पहली बार नशा इश्क़ का हो या ड्रग का, होश दोनों में खो जाता है। पिता की इकलौती लाडली ऐसे ही नशे की गिरफ्त में आ गई। लुढ़कते-ढुलकते पिंक सिटी से दिलवालों के शहर पहुंची। उड़ान शुरू होती, तभी ब्रेक लग गया। चांद-तारों का उसे भी ख्वाब दिखाया था।
जब तक होश आया अपनापन दिखाने वाला दिल घायल कर निकल चुका था। चहकती लाडो खामोश थी। अपने आंगन में फिर लौट आई। बाहर से न दिखने वाले जख्म अपनों से कहां छुपते। पिता ने महसूस किया और बुलबुल को फिर उड़ने की राह दिखाई।
पिंक सिटी की हवा और पिता की मुहब्बत ने उसको जिंदा कर दिया। ज़िंदगी का सफर शुरू करने फिर दिल्ली पहुंच गई। लेकिन #लव_ड्रग अबकी बार हेवी डोज़ वाला था। मोहब्बत ऐसी हुई कि इस बार पिता ने भी हाथ छोड़ दिया।
नशे में बहका व्यक्ति किसी की सुना है क्या?
लड़की ने एक छोटा सा संसार बसा लिया। कुछ दिन तो हंसी खुशी में बीता, फिर हर घर की कहानी वहां भी शुरू हुई। पैसों की भूख, करियर की चमक में इश्क़ की किताब पर धूल जमने लग #Love_Drug का नशा उतरा तो पता चला पति-पत्नी के बीच "वो" की एंट्री हो चुकी है।
अपनों की लगी चोट गहरे जख्म देती है। इश्क़ में मिले धोखे से लड़की डीप ट्रॉमा में पहुंच गई। ऐसे वक्त में बस दोस्त ही काम आते हैं। यहां भी वही दोस्ती काम आई। समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया। उधर आशिक़ भी तमाम दर्द झेलता करीब तक पहुंच गया।
कहते हैं कि 'गहरी मोहब्बत का छूट जाना इतना आसान नहीं होता, जब दिल, जिस्म और रूह सब दांव पर लगे हों।'
हालात तलाक के थे। दोनों छुप-छुप कर रोते। एक बिल्कुल खामोश थी तो दूसरे ने उसकी हॉबी को अपनी दिनचर्या बना ली। लव_ड्रग का नशा खत्म करने को सिगरेट हमसफ़र बन गई।
सच्ची मोहब्बत हर फासले भर देती है। वक्त ने फिर करवट ली। लड़की ने जो चाहा था, वो सब मिल गया। पिता का हाथ भी अब सिर पर था। ज़िंदगी फिर लव ड्रग की गिरफ्त में मदहोश होकर चलने Era Tak की किताब लव ड्रग की यह कहानी है।
लेकिन, ठहरिए। एक बात याद रखिएगा। किताब खोलने से पहले 3-4 घण्टे तक के सारे काम निपटा लेना, वरना नशा ऐसा चढ़ेगा कि उठना मुश्किल हो जाएगा...
गोल्डन पार्ट
कम पात्र, सहज संवाद, सरल भाषा और बीच-बीच में शेरो-शायरी।
निगेटिव
किताब में कई जगह टाइपो एरर लय तोड़ती है। बिल्कुल एक अच्छे पकवान में निकले कंकड़ की तरह।
#booklovers #bookreview #LoveDrug
टिप्पणियाँ